Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-18

Adityapur News: आदित्यपुर में नशा मुक्त भारत अभियान तेज, युवाओं को दिलाई शपथ

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम द्वारा नशा मुक्त भारत – खुशहाल भारत अभियान के तहत राम मड़ैया बस्ती में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और युवाओं ने भाग लिया। नगर निगम के सिटी मैनेजर रवि भारती ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और कहा कि नशामुक्त समाज ही खुशहाल समाज की नींव रख सकता है।

निवर्तमान वार्ड पार्षद रंजन सिंह ने अभियान की प्रशंसा की, लेकिन साथ ही सवाल उठाया कि इसे सिर्फ कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रखते हुए धरातल पर उतारने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि राम मड़ैया बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर जैसी नशीली सामग्री का प्रसार बढ़ रहा है, जिससे कई युवा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से नशे के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !