Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-17

Saraikela News: सरायकेला में उपायुक्त की अध्यक्षता में JSLPS और District Livelihood Coordination Committee की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Saraikela: सरायकेला समाहरणालय सभागार में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समाज (JSLPS) और Dist??rict लाइवलिहुड कोऑर्डिनेशन कमिटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, DPM, JSLPS और अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक में जिला और प्रखंड स्तर पर चल रही आजीविका संवर्धन योजनाओं, कार्यक्रमों और क्रेडिट लिंकेज की प्रगति की समीक्षा हुई।

उपायुक्त ने निर्देश दिए

हर गाँव में "दिदी किराना दुकान" और स्वरोजगार-आधारित इकाइयों का संचालन हो।

दिदियों को ग्रोसरी, फास्ट फूड, हार्डवेयर, पूजा सामग्री, बुक स्टोर, पेपर बैग निर्माण, क्राफ्ट, सब्जी दुकान, चाय-स्टॉल, पशुपालन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जाए।

पशुपालन, संरक्षित फूलों की खेती और कृषि-आधारित गतिविधियों में सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से मिले।

प्रथम, द्वितीय, तृतीय क्रेडिट लिंकेज के लंबित भुगतानों का जल्द निपटान हो और मुद्रा लोन की सुविधा दी जाए।
दिदी बगिया की प्रगति तेज हो, सभी FPOs को क्रियाशील किया जाए और उनका टर्नओवर बढ़ाया जाए।

अधिक से अधिक महिलाओं को आजीविका योजनाओं से जोड़ते हुए प्रशिक्षण, क्रेडिट लिंकेज, बाजार से जोड़ने और उद्यमिता विकास पर काम हो, ताकि उनका आर्थिक सशक्तिकरण हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !