Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-17

Jamshedpur Accident: मानगो में सड़क पार कर रहे 68 वर्षीय वृद्ध की टेंपो से सिर के बल टकराने से मौत

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित जवाहरनगर रोड नंबर 10 के पास सोमवार दोपहर लगभग 12.30 बजे सड़क पार कर रहे एक वृद्ध व्यक्ति की एक दुर्घटना में मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान दिन मोहम्मद, उम्र 68 वर्ष, निवासी जवाहरनगर रोड नंबर 11, मानगो के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार दिन मोहम्मद सड़क पार कर रहे थे, तभी उनका पैर डिवाइडर में अचानक अटक गया और वह आगे से गुजर रहे एक टेंपो पर सिर के बल गिर पड़े. गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई. हादसे के तुरंत बाद टेंपो चालक उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन उनकी जान नही बचाई जा सकी.

टेंपो चालक एमडी अहम्मद के अनुसार वह चेपापुल की ओर से अपने वाहन से आ रहे थे, तभी अचानक वृद्ध का पैर डिवाइडर में फंसने से वह टेंपो के शीशे पर गिर गए. इस दौरान वाहन का शीशा भी टूट गया. वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि दिन मोहम्मद दवा लेने के लिए घर से निकले थे, उसी दौरान यह घटना हुई. पीछे उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !