Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-17

Adityapur News: आदित्यपुर में मोबाइल लेकर फरार युवक ने फोनपे से उड़ाए ₹95,000, पीड़ित ने आदित्यपुर थाना में दर्ज कराई FIR

Adityapur: आदित्यपुर थाना अंतर्गत ऑटो क्लस्टर के समीप एक अज्ञात युवक ने सोनारी निवासी जितेन सेठ से धोखाधड़ी कर मोबाइल लूट ली और फोन पे से हज़ारों रुपयों की निकासी कर ली हैं । यह घटना 9 तारीख की रात 9.00 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

जितेन सेठ ने बताया कि वह हथियाडीह में अपने रिश्तेदार के घर मिलने गए थे। जब वापस लौट रहे थे तो ऑटो क्लस्टर के समीप एक लड़के ने मोबाइल फोन से दूसरे व्यक्ति को करने के लिए मांगी।

लेकिन मोबाइल मिलते ही वह तुरंत वहां से भाग निकला। कुछ दिन बाद एक नया फोन खरीद कर पुराना सिम अपडेट किया तो फोन पे से 10000 - 10000 हजार एवं एक और दो हजार करके कई बार अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ट्रांजैक्शन किया गया है। 

इस दरमियान फोन पे के माध्यम से कुल 95000 हजार रुपयों की राशि दूसरे अकाउंट में ट्रांजैक्शन कर ली गई है। जितेन सेठ का अकाउंट जमशेदपुर स्थित एसबीआई ब्रांच का है। जिस अकाउंट में फोनपे से ट्रांजैक्शन किया गया है उस अकाउंट में दीपक मुर्मू का नाम दिख रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !