Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-17

Dhanbad Station: गंगा सतलुज एक्सप्रेस में यात्री की मौत, धनबाद स्टेशन पर मिला बेहोश

Dhanbad: बनारस से धनबाद आ रही गंगा सतलुज एक्सप्रेस में 35 वर्षीय दिवाकर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जीआरपी को सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि ट्रेन में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम अलर्ट अलर्ट हो गई और ट्रेन के धनबाद स्टेशन पहुंचते ही दिवाकर को नीचे उतारकर रेलवे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वही गजेंद्र राम उनके चचेरे भाई ने बताया कि एक माह

वही गजेंद्र राम उनके चचेरे भाई ने बताया कि एक माह पहले दिवाकर के पिता का निधन हुआ था, जिसके बाद वह बनारस गंगा स्नान करने गए थे। चचेरे भाई गजेंद्र राम ने बताया कि ट्रेन धनबाद पहुंचने से लगभग 10 मिनट पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आशंका है कि ठंड लगने और हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई होगी। जीआरपी से सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि की।

जीआरपी स्टाफ राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें

जीआरपी स्टाफ राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गंगा सतलुज एक्सप्रेस में एक यात्री बेहोशी की हालत में है। स्टेशन प्रबंधन को जानकारी देने के बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्री को ट्रेन से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। दिवाकर कुमार धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया शंकर नगर के निवासी थे। वह शादीशुदा थे और दो बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !