Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Jamshedpur Bagbera Police : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ महीने से फरार चल रहा फरसा हमला का आरोपी सुमित कुमार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में 16 फरवरी 2025 को गाराबासा में हुए फरसा हमले के मुख्य आरोपियों में शामिल सुमित कुमार को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। सुमित पिछले नौ महीनों से फरार चल रहा था। उसने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी लेकिन याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।


घटना से जुड़ी प्राथमिकी गाराबासा निवासी अजीत सिंह चंद्रवंशी ने दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सुमित समेत कई लोग उनके घर में घुसे और फरसा व अन्य हथियारों से उन पर हमला किया। इस हमले में अजीत सिंह और उनकी पत्नी सुमन देवी गंभीर रूप से घायल हुए थे।


प्राथमिकी में यह भी उल्लेख है कि घटना के दौरान सुमित के मामा लालबाबू चंद्रवंशी ने भुजाली से हमला किया था। बाद में लालबाबू को कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

सुमित कुमार के खिलाफ केवल बागबेड़ा थाना क्षेत्र में ही चार आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

मामले में सुमित के नाना रास बिहारी रवानी पर भी हमला करने का आरोप है। उन्होंने कथित रूप से सुमन देवी के सिर पर लोहे के चिमटे से वार किया था। रास बिहारी पिछले नौ महीनों से अभी भी फरार है।

पूरे मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें से कुछ आरोपी जेल जा चुके हैं जबकि कुछ को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !