Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Saraikela Accident: ईचागढ़ में दर्दनाक हादसा, ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक की मौत

Saraikela: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक (JH02Y 9546) और मोटरसाइकिल (JH01GB4587) की आमने-सामने टक्कर हो गई।

इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार मोहन महतो (उम्र लगभग 35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मोहन पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के पेरेतोड़ाग गांव के रहने वाले थे और ईचागढ़ के सालूकडीह गांव में मिस्त्री का काम कर रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी जब्त कर लिया है, जबकि क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

 हालांकि, स्थानीय ग्रामीण शव को उठाने का विरोध कर रहे हैं, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस जाम हटाने और स्थिति सामान्य करने की कोशिश कर रही है, साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक शव को नहीं उठाया गया था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !