Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-15

Dhanbad news: बसेरिया फायरिंग कांड, दो आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद

Dhanbad: बसेरिया में दिनदहाड़े हुई मारपीट और फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई तेज कर दी है। गोन्दुडीह ओपी पुलिस ने छापामारी करते हुए दो आरोपियों गुल्टन यादव और मकेसर यादव को गिरफ्तार किया है। छापामारी के दौरान झाड़ियों से एक देसी लोडेड पिस्टल और K.F 7.65 बोर की जिंदा गोली बरामद की गई, जिससे मामले में असलहे के इस्तेमाल की पुष्टि होती है।

गंभीर धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया

घटना से संबंधित कांड संख्या 120/2025 के तहत कई गंभीर धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है, वहीं इलाके में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !