कार्यक्रम में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय तथा जुगसलाई विधानसभा के विधायक
कार्यक्रम में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरजू राय तथा जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों विधायकों ने राज्य के विकास, योजनाओं के लाभ और लोगों की सहभागिता पर विस्तृत रूप से चर्चा की। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यशाला में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी
कार्यशाला में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई,
प्रधानमंत्री आवास योजनाउज्ज्वला योजना स्वच्छ भारत मिशन आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजनाकिसान सम्मान निधि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना लक्ष्य उन्मूलन व सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के आखिरी व्यक्ति तक विकास और सुविधा पहुँचाना है।
कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी रही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों के बीच लाभों का समान वितरण। इस अवसर पर लाभुकों को आवास योजना की स्वीकृति पत्र बीमा योजना के गोल्ड कार्ड सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृतियाँ कृषि व रोजगार संबंधी कागजात वितरित किए गए।
विधायकों और अधिकारियों द्वारा लाभुकों को सम्मानपूर्वक प्रमाण पत्र
विधायकों और अधिकारियों द्वारा लाभुकों को सम्मानपूर्वक प्रमाण पत्र और योजना के दस्तावेज सौंपे गए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया गया कि भविष्य में भी हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव मिले। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम के विधायक सरजू राय ने कहा कि राज्य गठन का उद्देश्य था कि आमजन को उनके अधिकारों और आवश्यकताओं के अनुसार योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि योजनाओं को जमीनी स्तर पर तेजी से लागू किया जाए।
जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि सरकार गरीब
जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि सरकार गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने राज्य स्थापना दिवस को विकास के संकल्प के रूप में मनाने की अपील की। समारोह के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने राज्य की संस्कृति और परंपरा से जुड़े गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।