Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Ghatshila By-election: हार-जीत से बड़ा है समाज का अस्तित्व, घाटशिला रिज़ल्ट के बाद चंपाई सोरेन ने किया भावुक पोस्ट

घाटशिला उपचुनाव के रिजल्ट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया में जारी किया हैं। उन्होंने लिखा है कि  झारखंड में हमारी लड़ाई घुसपैठियों की वजह से बदलती डेमोग्राफी एवं धर्मांतरण के खिलाफ, तथा आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा एवं अस्तित्व को बचाने के लिए है। 

मुझे पता है कि यह रास्ता काफी जटिल है, और इसमें कई बाधाएं आयेंगी, लेकिन हम झुकेंगे नहीं। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी समर्थकों को धन्यवाद किया । इस बार, शायद हम जनता को अपनी बातें समझाने में सफल नहीं हो पाये, इसीलिए... 

मेरा स्पष्ट तौर पर मानना है कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, हार- जीत होती रहेगी, लेकिन हमारा समाज बचना चाहिए, हमारा अस्तित्व बचे रहना चाहिए, आदिवासियत बची रहनी चाहिए, नहीं तो सब कुछ खत्म हो जायेगा। 

जिस दिन हम पाकुड़, साहिबगंज समेत कई जिलों में अल्पसंख्यक हो चुके आदिवासी समाज एवं भूमिपुत्रों की जमीनों और वहाँ रहने वाली बहू-बेटियों की अस्मत की रक्षा ना कर सके, उस दिन हम हार जायेंगे। 

झारखंड के आदिवासियों एवं मूलवासियों की जमीन एवं धर्म- संस्कृति की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जब कभी भी इस राज्य में आदिवासियों पर अत्याचार होगा, उनके अधिकार छीने जायेंगे, हर बार हम विरोध करते रहेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !