Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Jharkhand Jail Dance Case: हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, बिरसा मुंडा जेल के वीडियो पर जेल आईजी तलब

Ranchi : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अंदर शराब एवं जीएसटी घोटाला से जुड़े आरोपियों के डांस करते हुए वायरल वीडियो पर झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने इस मामले को गंभीर और शर्मनाक बताते हुए अगली सुनवाई में जेल आईजी को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया है।


मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि जेल के अंदर इस तरह की गतिविधियां कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। कोर्ट ने जेल के अंदर रिकॉर्ड हुए वीडियो से संबंधित डीवीआर भी तलब की है, ताकि मामले की संपूर्ण जांच की जा सके।

 

अदालत के समक्ष राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद जेल आईजी के आदेश पर बिरसा मुंडा जेल के जेलर और जमादार को निलंबित कर दिया गया है।

 

हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी में कहा कि ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं और जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती हैं। अब मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी, जिसमें अदालत ने जेल आईजी को तलब किया है।

 

इस मामले पर पूरे राज्य में कानून व्यवस्था और जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !