Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-13

Delhi Blast Red Fort Terror attack: दिल्ली धमाका अमेरिका ने माना आतंकी हमला, विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत की जांच की सराहना की

Delhi: लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर अमेरिका ने भी इसे आतंकी हमला करार दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका भारत के आतंकवाद विरोधी प्रयासों और जांच का समर्थन करता है।


रूबियो ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद कहा

रूबियो ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद कहा कि भारत ने धमाके के बाद जिस तरह से तुरंत जांच शुरू की, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट रूप से एक आतंकी हमला था, भारतीय अधिकारी जांच को बेहद पेशेवर और संतुलित तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी मंत्री ने बताया कि धमाके में एक कार में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी, जिसके फटने से 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें आतंकी उमर भी शामिल था।

रूबियो ने यह भी कहा कि अमेरिका ने भारत

रूबियो ने यह भी कहा कि अमेरिका ने भारत को जांच में सहयोग की पेशकश की है, हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय एजेंसियां इस हमले की जांच करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

यह बयान कनाडा के नियाग्रा में हुई G7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान आया, जहां दोनों देशों ने आतंकवाद और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूबियो से हुई मुलाकात के बाद एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “दिल्ली धमाके में जान गंवाने वालों के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री द्वारा व्यक्त संवेदना की मैं सराहना करता हूं।”

फिलहाल दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 10 नवंबर की शाम लाल किले के पास हुए इस धमाके में कई लोग घायल भी हुए थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !