Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-13

Saraikela Crime News: सरायकेला जिले में एक ही गांव के तीन लोगों की हत्या से सनसनी, सभी की निर्मम हत्या कर शवों को दफनाया

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के रायजामा गांव से एक दर्दनाक  घटना सामने आई है। जहां एक ही गांव के दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की बेरहमी से हत्या करके उनके शवों को जमीन में दफना दिया गया। मृतकों में एक दंपति और एक वृद्ध महिला शामिल हैं।

पहली घटना रायजामा गांव के चेतानपुरा टोला की है। बताया जा रहा है कि ठाकुरा सरदार (39)और उनकी पत्नी चांदमनी मुंडा (41) का खेत में पानी पटाने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया था। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी-डांटे से दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों शवों को खेत में ही दफना दिया गया। करीब 10 दिन बाद पुलिस को यह सूचना मिली, जिसके बाद दोनों शवों को खेत से  बरामद किया गया।

दूसरी घटना में गांव ही की एक वृद्ध महिला को गुरुवार सरदार (62) की डायन-बिसाही के शक में हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने उसका शव गोबरगोटा पहाड़ के पास दफना दिया।

पुलिस ने दोनों ही मामलों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है और पुलिस मामले की तेजी से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह दोनों घटनाएं एक बार फिर समाज में अंधविश्वास और आपसी रंजिश की भयावह तस्वीर को उजागर करती हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !