दुर्घटना का विवरण
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में से एक टाटा नेक्सा कार थी, जिसका संख्या JH05CX-1820 है। यह कार भुईयांडीह की ओर से आ रही थी। ठीक उसी समय, विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार, जिसका गाड़ी संख्या नंबर WB6T-6840 था,जिसने नेक्सा कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।
राहत और बचाव कार्य में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही, साकची थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल TMH पहुंचाया गया। घायलों में एक महिला भी शामिल हैं, हालांकि सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एयरबैग से टला बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, यह एक बहुत बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता था। लेकिन, समय रहते गाड़ियों में लगे एयरबैग खुल गए, जिसने यात्रियों को गंभीर चोटों से बचा लिया। पुलिस का कहना है कि अगर एयरबैग नहीं खुलते तो यह घटना किसी बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। साकची पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि टक्कर किस कार चालक की लापरवाही के कारण हुई है, फिलहाल कुछ पता नहीं चला है।