Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-12

Bollywood Actor Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ी, जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती

Mumbai: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की तबीयत मंगलवार रात करीब 8 बजे अचानक खराब हो गई। उन्हें तुरंत जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उनके मित्र और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने दी है।


डॉक्टरों की एक टीम गोविंदा की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखे हुए

फिलहाल अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम गोविंदा की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखे हुए है। सूत्रों के अनुसार, अभिनेता को अचानक अस्वस्थ महसूस होने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें अवलोकन में रखा है।

गोविंदा के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे

गोविंदा के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अभिनेता लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और अपनी कॉमेडी टाइमिंग और डांस स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !