Jharkhand: (यूआईडीएआई) ने झारखंड में आधार सेवा केंद्रों के संचालन को लेकर नया निर्देश जारी किया है। अब राज्य के तीन बड़े शहर रांची, धनबाद और जमशेदपुर में सिर्फ एक-एक आधार सेवा केंद्र रहेंगे। इस संबंध में स्टेट यूआईडीए ने तीनों जिलों में संचालित केंद्रों का सर्वे कराया है और रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
धनबाद में फिलहाल दो आधार सेवा केंद्र लुबी सर्कुलर रोड और सरायढेला
धनबाद में फिलहाल दो आधार सेवा केंद्र लुबी सर्कुलर रोड और सरायढेला (ओजोन गैलेरिया मॉल के पास) में चल रहे हैं। सर्वे टीम के अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से लुबी सर्कुलर रोड स्थित केंद्र को बंद करने का प्रस्ताव है, जबकि सरायढेला वाला केंद्र जारी रहेगा।
यूआईडीएआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार
यूआईडीएआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बड़े जिलों में एक-एक मुख्य केंद्र संचालित होंगे और छोटे जिलों को पड़ोसी बड़े जिलों से टैग किया जाएगा ताकि वहां के लोगों को भी आधार सेवाएं मिलती रहें। यह प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी।
ग्रामीण और छोटे इलाकों के लिए सरकार ने यह व्यवस्था
वहीं, ग्रामीण और छोटे इलाकों के लिए सरकार ने यह व्यवस्था की है कि पंचायत सचिवालयों के प्रज्ञा केंद्रों पर भी आधार रजिस्ट्रेशन और मामूली सुधारों का कार्य किया जा सकेगा। इन केंद्रों से लोग मोबाइल नंबर, ईमेल, पता या नाम सुधार जैसी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।
स्टेट यूआईडीए के एडीजी नीरज कदम ने बताया
स्टेट यूआईडीए के एडीजी नीरज कदम ने बताया कि धनबाद में लुबी सर्कुलर रोड स्थित केंद्र को बंद करने का प्रस्ताव है। आसपास के जिलों में नए केंद्र खोलने की योजना बनाई जा रही है। यह काम तीन चरणों में किया जाएगा और इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी होगा।