उपायुक्त ने सभी एरिया जीएम को अपने-अपने क्षेत्र में 5 से 10 एकड़ खाली
उपायुक्त ने सभी एरिया जीएम को अपने-अपने क्षेत्र में 5 से 10 एकड़ खाली या अनुपयोगी जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन जमीनों पर वृहद पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा, ईको पार्क और जलाशय बनाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।
उन्होंने कोयले के परिवहन वाहनों में लगे व्हीकल ट्रैकिंग
उन्होंने कोयले के परिवहन वाहनों में लगे व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम को राज्य सरकार के पोर्टल से इंटीग्रेट करने का भी आदेश दिया, ताकि हर वाहन की आवाजाही और डिस्पैच चालान की मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि रैयती जमीन पर बिना मुआवजा
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि रैयती जमीन पर बिना मुआवजा या नियोजन के खनन करने वालों पर कार्रवाई होगी, और रैयतों को उनका विधिक हक दिलाया जाएगा। इसके लिए एक अलग कोषांग (सेल) के गठन की घोषणा की गई।
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने निर्देश दिया कि
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने निर्देश दिया कि सभी डीएसपी और थाना प्रभारी अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करें। वहीं, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने जनवरी से अक्टूबर तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। बैठक में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एसडीओ राजेश कुमार, परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, सीआईएसएफ कमांडेंट, तथा बीसीसीएल के सभी एरिया जीएम और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।