Chandil: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने (रजत जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में आज चांडिल प्रखण्ड मुख्यालय में “Run For Jharkhand” एवं रजत जयंती समारोह का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में माननीया इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विधायक महोदया ने झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संपदा एवं परिश्रमी जनमानस से है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस का यह अवसर प्रदेश के विकास, जनकल्याण और एकता के प्रति नए संकल्प का प्रतीक है।
इस अवसर पर मनरेगा योजनाओं के तहत बागवजा समेत विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। साथ ही, मनरेगा अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस पहल का उद्देश्य सी एक्स एक्स एक्सग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान देने वाले कर्मियों का उत्साहवर्धन करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से विकास के प्रति जागरूकता को बढ़ाना रहा।