Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-11

Jamshedpur News: जमशेदपुर में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, विधायक पूर्णिमा साहू ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए. बिरसानगर जोन नंबर 11 में मंगलवार दोपहर दो बजे टाटा मोटर्स के वेंडर पी.के. सिंह के कार्यालय में बंदूक की नोक पर लूट की बड़ी वारदात हुई. अपराधियों ने हथियार दिखाकर करीब दस लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए.

घटना की जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को पी.के. सिंह के कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि यह घटना पुलिस प्रशासन की नाकामी को उजागर करती है. विधायक ने कहा कि जब पुलिस सड़क पर केवल हेलमेट चेकिंग में व्यस्त रहती है, तब अपराधी खुलेआम शहर में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इससे यह स्पष्ट है कि अपराधियों को कानून-व्यवस्था का कोई भय नहीं रह गया है.

विधायक ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और लूट की रकम की रिकवरी सुनिश्चित करे, ताकि जनता का भरोसा प्रशासन पर बना रहे और इलाके में फैले भय का माहौल खत्म हो सके.

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं ने आम जनता को असुरक्षित महसूस करने पर मजबूर कर दिया है.

जमशेदपुर में बढ़ते अपराध यह दर्शाते हैं कि पुलिस प्रशासन अपराध नियंत्रण की बजाय औपचारिकताओं में ज्यादा उलझा हुआ है. हेलमेट चेकिंग या वाहन जांच जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है लोगों की जान और संपत्ति की सुरक्षा. दिनदहाड़े कार्यालय में दस लाख की लूट यह दिखाता है कि अपराधियों को अब किसी सख्त कार्रवाई का डर नहीं है. अगर पुलिस तंत्र ने जल्द सख्त कदम नहीं उठाए, तो जनता का भरोसा प्रशासन से पूरी तरह उठ सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !