Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-06

Weather Report:झारखंड के 16 जिलों में आंधी-तूफान, अपने घरों में रहे सावधान

Meta Description

 Weather: रांची-झारखंड में आज झमाझम बारिश के आसार हैं. राज्य के 16 जिलों में मंगलवार की दोपहर बाद गरज के साथ वज्रपात और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है.

इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 16 जिलों में रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा, दुमका जिला शामिल है. सात मई से आकाश साफ रहने के साथ दिन में तेज धूप और गर्मी बढ़ने की संभावना है.

झारखंड में सोमवार को कई हिस्सों में दोपहर बाद वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. राजधानी रांची में आकाश में बादल छाये रहे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई. फिलहाल राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से भी कम है. सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर का रिकॉर्ड किया गया.

यहां का अधिकतम तापमान सोमवार को 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम और पिछले 24 घंटे में 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था.

वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा. सोमवार को लोहरदगा में दो मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया. जबकि पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक गुमला में 24 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया.

शहरतापमान

रांची–32.8

जमशेदपुर–37.4

मेदिनीनगर–35.4

बोकारो–36.2

चाईबासा–37.4

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !