Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-08

Jamshedpur Crime News: कदमा में प्यार बना धोखा, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, तीन पर मामला दर्ज

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में एक बार फिर प्यार के नाम पर धोखा देने का मामला सामने आया है. कदमा थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि स्थानीय युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब विवाह से इंकार कर रहा है.

पीड़िता की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती निवासी निशांत कुमार ने उसे शादी का भरोसा दिलाया था. इसी भरोसे के चलते 7 मार्च 2024 को पहली बार दोनों के बीच संबंध बने. इसके बाद दोनों के बीच लगातार संपर्क बना रहा. लेकिन समय बीतने के बाद निशांत ने शादी की बात टालनी शुरू कर दी.

जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो निशांत ने साफ इंकार कर दिया. इससे आहत युवती ने कदमा थाना पहुंचकर निशांत कुमार, उसकी मां रूपा देवी और पिता मनोज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

कदमा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है. मामले में पुलिस जल्द ही आरोपियों से पूछताछ करेगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इस तरह के मामले लगातार समाज में रिश्तों और भरोसे के गिरते स्तर को दर्शाते हैं. शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना न केवल कानूनी अपराध है बल्कि यह सामाजिक नैतिकता पर भी सवाल खड़ा करता है. ऐसे मामलों में पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई आवश्यक है ताकि आरोपी दंड से न बच सकें. साथ ही समाज में यह संदेश जाए कि भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को कानून किसी भी कीमत पर बख्शेगा नहीं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !