Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Ramgarh Police Action: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, दो ड्रग पेडलर गिरफ्तार

Ramgarh: रामगढ़ पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारी चोट दी है। जहां  ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, भुरकुंडा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। जहां पर एक बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। 

इस तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से लगभग 10 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) बरामद की गई। मौके से बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया, जिसका इस्तेमाल नशे की तस्करी में किया जा रहा था।

पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि आरोपी पतरातू और आसपास के इलाकों में ब्राउन शुगर की आपूर्ति करते थे। पुलिस की पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस अब सप्लायर नेटवर्क तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।

एएसपी ने कहा कि जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत पर नशे का जाल फैलने नहीं दिया जाएगा।

रामगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसने इस मुहिम को और मजबूती प्रदान की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !