Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Jharkhand Lokayukta: लोकायुक्त का पद साढ़े चार वर्षों से रिक्त, 3256 मामले लंबित, न्याय का इंतजार जारी

Jharkhand: झारखंड में लोकायुक्त का पद पिछले साढ़े चार वर्षों से खाली है। 29 जून 2021 को तत्कालीन लोकायुक्त जस्टिस डी.एन. उपाध्याय के निधन के बाद से अब तक नए लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इससे न केवल भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई ठप पड़ी है, बल्कि लोकायुक्त कार्यालय का प्रशासनिक ढांचा भी चरमरा गया है।

लोकायुक्त सचिव का पद नवंबर 2023 से और संयुक्त सचिव का पद 31 अक्तूबर 2025 से खाली है। इसके कारण वर्ष 2020 से अब तक कुल 3256 शिकायतें लंबित हैं, जिनमें 2253 शिकायतें 2020 से अक्तूबर 2025 तक की हैं और 1003 पुराने मामले अब भी फैसले की प्रतीक्षा में हैं।

कार्यालय की स्थिति भी दयनीय है। 6.50 करोड़ रुपये

कार्यालय की स्थिति भी दयनीय है। 6.50 करोड़ रुपये की लागत से 2017 में बना नया भवन जर्जर हो रहा है। वहीं 2.50 करोड़ रुपये की लागत से बना सरकारी आवास और 21 लाख की हुंडई एलेंट्रा कार भी उपयोग में नहीं हैं।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि कार्यालय के 40 कर्मियों

सबसे चिंताजनक बात यह है कि कार्यालय के 40 कर्मियों को 18 वर्षों से प्रमोशन नहीं मिला है। कई को एसीपी का लाभ भी नहीं दिया गया है। कार्मिक विभाग की रोक के चलते कर्मचारी केवल शिकायतों की एंट्री कर लौट जाते हैं।

लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर वर्ष 2020 में दाखिल

लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर वर्ष 2020 में दाखिल पीआईएल पर अब तक 44 बार सुनवाई हो चुकी है। अगली सुनवाई 7 नवंबर को झारखंड हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !