Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Adityapur News: आदित्यपुर कल्पनापुरी मोहल्ले में डेंगू-मलेरिया का कहर, नगर निगम की लापरवाही पर भड़की जनता

Adityapur: आदित्यपुर के इंडस्ट्रियल एरिया के पास स्थित कल्पनापुरी मोहल्ला इन दिनों डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ गया है। जहां हर घर में लगभग 2-4 लोग इन बीमारियों से पीड़ित हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि  पिछले छह महीनों से लगातार लिखित शिकायतें दी जा रही हैं, परंतु नगर आयुक्त, अपर आयुक्त और उपायुक्त स्तर तक किसी ने भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, नालियां गंदगी से भरी पड़ी है और जगह-जगह मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।



मोहल्ले की महिलाएँ अब अत्यधिक आक्रोशित हो चुकी हैं। उनका कहना है कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो वे कचरा गाड़ी को जलाने तक मजबूर होंगी।

स्थानीयों लोगों का आरोप है कि कल्पनापुरी के पीछे का इलाका विशेष रूप से उपेक्षित है, जहाँ नगर निगम की गाड़ियाँ नियमित रूप से नहीं पहुँचतीं और कचरा खुले में जमा रहता है। इससे पूरे क्षेत्र में संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है।

लोगों ने नगर निगम से तत्काल सफाई, फॉगिंग और स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस बीमारी के फैलाव पर नियंत्रण पाया जा सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !