Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-06

Nimdih News: जब तक कंपनी नहीं लगेगी, विकास नहीं होगा, नीमडीह में एस.एम. स्टील प्लांट के समर्थन में उतरे जमीन दाता, बाहरी तत्वों पर लगाया माहौल दूषित करने का आरोप

Nimdih: नीमडीह एस.एम. स्टील एंड पावर लिमिटेड के संबंध में जमीन दाताओं ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने बताया कि कम्पनी ने क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने का प्रस्ताव रखा था, जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास के अवसर मिल सकें। ग्राम सभा की स्वीकृति और रैयतदारों की सहमति से कम्पनी को जमीन हस्तांतरित की गई थी।

जमीन दाताओं ने बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व गाँव के अधिकांश परिवार

जमीन दाताओं ने बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व गाँव के अधिकांश परिवार बेरोजगारी और आजीविका के संकट के कारण सदर क्षेत्र से पलायन करने को विवश थे। ऐसे समय में एस.एम. स्टील एंड पावर लिमिटेड ने क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास के अवसर मिल सकें।

जमीन दाताओं ने बताया कि कुछ बाहरी तत्व भ्रामक बयान दे 

जमीन दाताओं ने बताया कि कुछ बाहरी तत्व भ्रामक बयान दे रहे हैं और प्रेस-मीडिया के माध्यम से गलत सूचनाएँ फैलाकर माहौल को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिनका एक धूर भी जमीन नहीं गया है, वे विरोध में लगे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि क्षेत्र के विकास, उद्योग स्थापना और रोजगार सृजन के पक्ष में एकजुट होकर सहयोग करें।

जमीन दाताओं ने कहा कि जब तक कम्पनी स्थापित नहीं होगी

जमीन दाताओं ने कहा कि जब तक कम्पनी स्थापित नहीं होगी, तब तक रोजगार और विकास दोनों संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमने तो अपनी जमीन दे दी है, अब कम्पनी को हमें और हमारे वारिसों को रोजगार देना है। इसलिए सभी लोग शांति बनाकर कम्पनी स्थापना में सहयोग करें और गलत बयानबाजी से बचें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !