Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-06

Jharkhand Big Breaking: तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की नई प्रभारी डीजीपी, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

Jharkhand Big Breaking: झारखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव तदाशा मिश्रा को राज्य की नई प्रभारी पुलिस महानिदेशक (DGP) और पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के रूप में पदस्थापित किया गया है. गुरुवार को गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है.
अधिसूचना के अनुसार, 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को उनके वर्तमान वेतनमान में ही अगले आदेश तक झारखंड पुलिस की प्रभारी डीजीपी और आईजीपी बनाया गया है.

यह आदेश झारखंड के राज्यपाल की अनुमति से जारी किया गया है. अधिसूचना पर गृह विभाग के अपर सचिव हिमांशु मोहन के हस्ताक्षर हैं. इसके साथ ही सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को सूचना दी गई है.

अधिसूचना की प्रतिलिपि महालेखाकार, झारखंड सहित गृह मंत्रालय, भारत सरकार, संघ लोक सेवा आयोग, राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय और सभी वरीय पुलिस अधिकारियों को भेजी गई है ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

राज्य में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग के लिहाज से यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है. तदाशा मिश्रा एक सख्त और प्रशासनिक अनुशासन के लिए जानी जाने वाली अधिकारी हैं. झारखंड पुलिस की बागडोर संभालने के साथ ही उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे अपराध नियंत्रण, भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों और पुलिस छवि सुधारने की दिशा में निर्णायक कदम उठाएंगी.
यह बदलाव आगामी राजनीतिक और प्रशासनिक समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !