Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-06

Ghatshila By-election ठगुआ सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है जनता, विधायक तिवारी महतो ने घाटशिला उपचुनाव में हेमंत सरकार को घेरा

Ghatshila: मांडू के विधायक तिवारी महतो ने आज जमशेदपुर के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जोरदार चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला।

 जनविरोधी नीतियों पर निशाना

विधायक महतो ने कहा कि झारखंड की जनता अब हेमंत सोरेन की सरकार को पूरी तरह समझ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार की विफलताओं और जनविरोधी नीतियों का जवाब जनता घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के परिणाम में देगी।

 झारखंड में बदलाव की बयार

तिवारी महतो ने दावा किया कि झारखंड में अब बदलाव की बयार चल चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता मौजूदा सरकार से निराश है। विधायक ने कहा, "जनता ठगुआ सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

 उनका यह बयान घाटशिला उपचुनाव को राज्य सरकार के प्रदर्शन पर जनादेश के रूप में पेश करने की भाजपा की रणनीति को दर्शाता है।महतो ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि घाटशिला का यह चुनाव स्थायी परिवर्तन और विकास की दिशा तय करेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !