अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि भाजपा की नीति साफ है, घुसपैठिया भारत में नहीं रहेगा।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। “हम किसी भी कीमत पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे,” उन्होंने दोहराया।
झारखंड की राजनीति पर बोलते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा
झारखंड की राजनीति पर बोलते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि “झारखंड के अधिकांश बड़े नेताओं पर भ्रष्टाचार के मुकदमे दर्ज हैं। जनता अब बदलाव चाहती है और इस बार घाटशिला में कमल जरूर खिलेगा।”
उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित है। अधिकारी ने कहा, “घाटशिला की जनता विकास चाहती है और बाबूलाल सोरेन उस उम्मीद के प्रतीक हैं। उनकी जीत से क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं का नया युग शुरू होगा।
अधिकारी ने यह भी कहा कि भाजपा के सांसद पलायन
अधिकारी ने यह भी कहा कि भाजपा के सांसद पलायन रोकने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न किए जा रहे हैं ताकि युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर भविष्य मिल सके।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में शुभेंदु अधिकारी ने लोगों से अपील
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में शुभेंदु अधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे भाजपा के प्रतीक कमल को वोट देकर झारखंड और बंगाल में सुशासन, सुरक्षा और विकास की सरकार लाने में सहयोग करें।