Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-06

Mamata Banerjee Refused SIR Form: ममता बनर्जी ने SIR फॉर्म भरने से किया इंकार, बोलीं- जब तक बंगाल के सभी लोग फॉर्म नहीं भरेंगे, मैं नहीं भरूंगी

West Bengal: मतदाता पहचान संबंधी SIR प्रक्रिया के तहत BLO (बाहरी लोक निरीक्षक) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पहुंचे, लेकिन ममता ने फॉर्म भरने से साफ मना कर दिया। उनका कहना है कि जब तक पूरे बंगाल के लोग यह फॉर्म भरेंगे नहीं, तब तक वह खुद इसे नहीं भरेंगी। इस बात का ऐलान उन्होंने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से भी किया।

ममता ने कहा कि बीएलओ उनके आवास आए

ममता ने कहा कि बीएलओ उनके आवास आए और फॉर्म लेकर गए, लेकिन उन्होंने इसे अपने हाथ में नहीं लिया। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाया कि उनकी फॉर्म लेने की खबर झूठी और भ्रामक है।

वहीं, शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने इसे

वहीं, शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने इसे गैरकानूनी बताया। उनका कहना है कि यदि कोई फॉर्म नहीं भरता तो वह कानून का उल्लंघन है और निर्वाचन आयोग ने साफ कहा है कि परिवार का कोई सदस्य या खुद व्यक्ति फॉर्म भरकर जमा करे। उन्होंने ममता पर आरोप लगाया कि वह गलत लोगों को वोटर बनाना चाहती हैं।

इससे पहले ममता बनर्जी ने SIR की शुरुआत

इससे पहले ममता बनर्जी ने SIR की शुरुआत का विरोध करते हुए इसे रोकने की बात कही थी। मंगलवार को SIR की शुरुआत के दिन उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला और चेतावनी दी कि यदि कोई नाम छूटता है तो वे बीजेपी सरकार को गिरा देंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !