Jamshedpur: डिमना रोड इलाके के संकोसाई रोड नंबर 1 से लेकर रोड नंबर 5 तक, संजय पथ से लेकर लक्ष्मण नगर तक बौराए सांढ़ ने 15 से ज्यादा लोगों को बुधवार को घायल कर दिया। किसी की पसली टूटी तो किसी का अंडकोष फूट गया। इन 15 लोगों में से चार ज्यादा चोटिल हुए हैं। इनमें से एक चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता की हालत गंभीर है। उनका अंडकोष फूट गया है। विधायक सरयू राय की पहल पर उन्हें टीएमएच में दाखिल कराया गया है। अन्य घायलों में अन्नी की माता, गुनाराम टुडू और आजादी साहू शामिल हैं।
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने बताया कि सांढ़ दोपहर साढ़े 12 बजे से ही इधर से उधर दौड़ रहा था। दोपहर डेढ़ बजे के बाद वह उग्र हो गया। उसने लोगों को मारना शुरु किया। इसी क्रम में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गये। सांढ़ को पकड़ने के लिए सबसे पहले स्थानीय लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे। मानगो नगर निगम के लोगों ने यह कहते हुए हाथ खड़ा कर दिया कि उनका पास इसका कोई जुगाड़ नहीं है। फिर लोग वन विभाग के पास पहुंचे। वन विभाग के लोगों ने उनसे कहा कि अगर कोई जंगली जानवर होता तो उसे पकड़ने का प्रयास करते। यह सांढ़ है। इसे हम लोग नहीं पकड़ सकते।
फिर स्थानीय लोगों ने शाम में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को फोन किया
फिर स्थानीय लोगों ने शाम में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को फोन किया। राय ने अपने जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह को फोन किया और फिर टीएमएच और टाटा जूलॉजिकल पार्क के अफसरों से बात की। उनके निर्देश पर टाटा जूलॉजिकल पार्क के लोग सांढ़ को काबू में करने के लिए इलाके में पहुंच चुके थे। गंभीर रुप से घायल चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता को टीएमएच में दाखिल कराया गया है। पिंटू सिंह ने बताया कि जीतेंद्र साव नामक सज्जन ने एमजीएम में लोगों का इलाज करने में जरूरी मदद की। उनकी मदद से ही लोगों का इलाज हुआ। कई लोगों को दवा-पट्टी करके छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा संतोष भगत और टुनटुन सिंह ने भी काफी मदद की।