Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-05

Jamshedpur Crime : सीतारामडेरा पुलिस ने स्कूटी चोर को किया गिरफ्तार, स्कूटी भी बरामद, पहले भी जा चुका है जेल

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए ओलीडीह का रहने वाला आरोपी सोनू लोहार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद की है।


यह मामला सीतारामडेरा थाना में दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सोनू लोहार का अपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी के अपराध में जेल जा चुका है। पुलिस उसकी आपराधिक गतिविधियों और संभावित साथियों की भी जांच कर रही है।


सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने बताया कि शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी, और ऐसे अपराधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !