Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-05

Bihar Elections: पहले चरण में कल 121 सीटों पर मतदान, 45,341 बूथों पर होंगी वोटिंग, 1314 उम्मीदवार मैदान में

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल 6 नवंबर को होगा. इस चरण में कुल 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 115 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी जबकि 6 विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से मतदान शाम 5 बजे तक ही होगा. मंगलवार को डिस्पैच सेंटरों से मतदान कर्मियों ने ईवीएम, वीवीपैट सहित अन्य सामग्री प्राप्त की और आज शाम तक सभी बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती पूरी कर ली जाएगी. गुरुवार सुबह 5 बजे बूथ लेवल एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल होगा और ठीक 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिलों में वोटिंग होगी. इन सीटों पर कुल 2496 नामांकन दाखिल हुए थे जिनमें से 1939 नामांकन जांच में वैध पाए गए. बाद में 70 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया. नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं. इस चरण में 102 सीटें सामान्य हैं जबकि 19 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं.

पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता वोट डालेंगे. इनमें एक करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, एक करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. इसके साथ ही 1 लाख 904 सर्विस वोटर भी मतदान करेंगे. निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं. इस चरण में 3 लाख 22 हजार 77 दिव्यांग मतदाता और 5 लाख 31 हजार 423 वरिष्ठ नागरिक मतदाता शामिल हैं जिनमें 80 वर्ष से अधिक आयु वाले 5 लाख 24 हजार 687 और 100 वर्ष से अधिक आयु वाले 6736 मतदाता भी शामिल हैं. इसके अलावा 7 लाख 37 हजार 765 युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे. वहीं 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 1 करोड़ 96 लाख 27 हजार 330 युवा मतदाता भी इस चरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं.

बिहार के पहले चरण के मतदान में युवा और वरिष्ठ मतदाताओं की बड़ी संख्या यह संकेत देती है कि इस बार भागीदारी जोरदार रहने की उम्मीद है. सुरक्षा तैयारियां और दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम चुनाव आयोग की प्राथमिकता को दर्शाते हैं. हालांकि असली चुनौती मतदान प्रतिशत बढ़ाने और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की रहेगी. पहले चरण की सीटों का सामाजिक और राजनीतिक महत्व राज्य की सत्ता के समीकरण तय करने में अहम भूमिका निभाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !