Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-04

Bihar Assembly Election: छपरा में खेसारी समेत सभी उम्मीदवारों ने किया रोड शो, स्मृति ईरानी और यामिनी सिंह समेत कई नामचीन लोग रोड शो में शामिल

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण में होने वाले चुनाव का मतदान 6 नवंबर को होना है ऐसी स्थिति में आज 4 नवंबर को शाम 5 बजे तक प्रत्याशी अपना चुनाव प्रचार कर सकते हैं इसी कड़ी में छपरा विधानसभा क्षेत्र में आज करीब करीब सभी प्रत्याशियों ने अपना अपना रोड शो निकला। 

छपरा की पूर्व मेयर राखी गुप्ता जो निर्दलीय प्रत्याशी

छपरा की पूर्व मेयर राखी गुप्ता जो निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं उन्होंने भी अपना रोड शो किया और उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों की भीड़ भी थी आज उनके साथ इस रोड शो में अभिनेत्री यामिनी सिंह ने भी इस रोड शो में भाग लिया। और राखी गुप्ता को जिताने की अपील स्थानीय लोगों से किया।

एक छोर से लेकर दूसरे छोड़ तक रोड शो किया

वही छपरा सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार छोटी कुमारी ने भी आज अपना रोड शो निकला इट्स रोड शो के दौरान उनके साथ काफी उनके समर्थकों की भीड़ थी इस रोड शो में सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी भी इस शो में उनके साथ शामिल हुए और लोगों से छोटी कुमारी को जिताने की अपील की ।वही पूर्व मंत्री सह सांसद स्मृति ईरानी भी इस रोड शो में शामिल हुई।सभी उम्मीदवारों ने आज छपरा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक चौराहों से रोड शो करते हुए शहर के एक छोर से लेकर दूसरे छोड़ तक रोड शो किया। 

 वही छपरा सदर विधानसभा सीट से भोजपुरी फिल्मों

वही छपरा सदर विधानसभा सीट से भोजपुरी फिल्मों के कलाकार शत्रुघन कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव ने भी आज रोड शो किया उनके साथ भी उनके समर्थकों की खासी भीड़ थी खेसारी कुमार के रोड शो में ज्यादातर युवा वर्ग के समर्थक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिखाई दिए उन्होंने अपना रोड शो शहर के पूर्ववर्ती छोड़ तेलपा से शुरू किया और शहर के पश्चिमी छोर ब्रह्मपुर तक यह रोड शो जारी रखा।

चौराहा पर लगातार हो रहे शो 

शहर के प्रमुख चौक चौराहा पर लगातार हो रहे शो के कारण काफी समय तक जाम लग रहा जिसके कारण यातायात पुलिस के जवानों को सड़क जाम छुड़ाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बरहाल आज शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !