Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-04

Ghatshila By-election: घाटशिला विधानसभा में आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को अन्नपूर्णा देवी ने किया संबोधित, महिलाओं की सशक्तिकरण योजनाओं का हुआ उल्लेख

घाटशिला। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गालूडीह एवं धालभूमगढ़ में आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मलेन में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्थन बता रहा था कि इस बार घाटशिला में कमल खिलना तय है। सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा देवी ने केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किये गए ऐतिहासिक कार्यों और प्रयासों को विस्तार से बताया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया अवसर मिला है। उज्ज्वला योजना, जनधन खाते, पीएम आवास योजना, मातृ वंदना योजना जैसी योजनाओं से करोड़ों महिलाओं का जीवन बदला है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी जी को देश की माताओं-बहनों का आशीर्वाद निरंतर मिलता रहा है, क्योंकि उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए ईमानदारी से काम किया है।

हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि घाटशिला में राज्य के बाहर के मुस्लिम महिलाओं के नाम को मइया सम्मान योजना से जोड़ दिया गया है, जो घाटशिला के महिलाओं की हक मार रही है। घाटशिला में बांग्लादेशी घुसपैठ लगातार बढ़ रही है जो यहाँ के लिए सबसे बड़ी चुनौती है और चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती को सिर्फ भाजपा ही दूर कर सकती है। 

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील की।

इस अवसर पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई,  विधायक शत्रुघन महतो समेत जिला एवं मंडल के भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !