Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-04

Jamshedpur Crime Update : प्रिंस खान...सुजीत सिन्हा गिरोह पर शिकंजा, दशरथ शुक्ला और बबलू खान से पुलिस करेगी पूछताछ, हरेराम सिंह फायरिंग केस से जुड़ा मामला

Jamshedpur : झारखंड के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में गिरोह से जुड़े दो सक्रिय सदस्य दशरथ शुक्ला और बबलू खान को जमशेदपुर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। दोनों को हाल ही में रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था, और अब इन्हें जमशेदपुर में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले की जांच के लिए लाया जा रहा है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों से भुइयांडीह के कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर हुई फायरिंग के संबंध में पूछताछ की जाएगी। यह घटना रंगदारी वसूली को लेकर हुई थी, जिसने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था। इस मामले में शामिल एक अपराधी पहले ही पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि 3 नवंबर को इस गैंग से जुड़े दो और अपराधी गिरफ्तार किए गए थे।


जांच में खुलासा हुआ है कि दशरथ शुक्ला गिरोह को हथियार सप्लाई करने और फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने का काम करता था, जिन्हें रंगदारी कॉल और धमकी के लिए इस्तेमाल किया जाता था। वहीं, बबलू खान को फायरिंग की योजना और लॉजिस्टिक सपोर्ट से जोड़ा जा रहा है।

पुलिस का ध्यान अब इस गिरोह के नेटवर्क, फंडिंग स्रोतों और हथियार सप्लाई चैन को तोड़ने पर है। इसके लिए धनबाद, रांची और जमशेदपुर पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चला रही है।

इस कार्रवाई को प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !