Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-03

Saraikela News: सरायकेला जिले में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक स्वराज ट्रैक्टर अवैध बालू खनिज के साथ जब्त

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने राजनगर थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर राजनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की। 

एक स्वराज ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त

इस दौरान एक स्वराज ट्रैक्टर को अवैध बालू खनिज के साथ जब्त किया गया और बंदोंडीह पुलिया के पास अवैध बालू परिवहन को रोकने के लिए जेसीबी से गड्ढे बनाए गए। जिला खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उपायुक्त ने कहा

उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की "जीरो टॉलरेंस नीति" जारी रहेगी। उन्होंने खनन विभाग और थानों को निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में नियमित रूप से संयुक्त टीम बनाकर औचक जांच अभियान चलाएं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !