Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-03

Gamharia Accident: गम्हरिया में नेक्सोन कार अनियंत्रित होकर ऑटो और वैगनआर कार से टकराई, कई लोग हुए घायल

Gamharia: गम्हरिया थाना क्षेत्र के जेवियर स्कूल के मार्ग पर एक बड़ा हादसा घटित होने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें एक नेक्सोन कार संख्या JH05DJ6246 अनियंत्रित होकर ऑटो और वैगनआर कार से टकरा गई। इस हादसे में वैगनआर कार पलटी हो गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रमजान और अमजद अली के रूप में हुई है।

कार में सवार लोगों की पहचान

वही, नेक्सोन कार में सवार लोगों की पहचान विशाल सिंह और परितोष सिंह के रूप में हुई हैं।

पुलिस ने नेक्सोन कार के चालक और सवारों को गिरफ्तार कर लिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। नेक्सोन कार से बीयर की बोतल और ताश के पत्ते मिले हैं, आशंका जताई जा रही है कि नेक्सोन कार में सवार लोग नशे में धूत थे।

नशें की हालत में गाड़ी चलना स्वीकार्य नहीं 

 गम्हरिया थाना क्षेत्र में हुए इस सड़क हादसे ने ना केवल निर्दोष लोगों को घायल किया, बल्कि जिम्मेदारियों और संवेदनशीलता पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। नेक्सोन कार के अनियंत्रित होकर ऑटो और वैगनआर से टकराने की घटना बताती है कि सड़क पर थोड़ी-सी भी लापरवाही भी जानलेवा बन सकती है। यह हादसा समाज को सचेत करने वाला एक कठोर संदेश भी देता है कि नशे की हालत में वाहन चलाना किसी भी हाल में सही नहीं है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !