Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-02

Jamshedpur News: बिजली की चपेट में आया सब्जी विक्रेता रांची रिम्स में भर्ती, हालत गंभीर

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट मार्केट में 10 अक्टूबर की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया था. सब्जी विक्रेता संतोष नामता बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था.

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संतोष अपने ठेले के पास बिजली की तार जोड़कर लाइट जलाने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह गलती से हाई वोल्टेज वाले तार के संपर्क में आ गया, बिजली का तेज झटका लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ा. संतोष वर्षों से सब्जी बेचने का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है.

स्थानीय लोगों और आनंद फर्नेस के कर्मचारियों ने तुरंत उसे उठाया और टीएमएच ले गए थे. रविवार को बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !