Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-02

Dimna Chowk Child Born In Tempo: डिमना चौक पर महिला ने दिया टेंपो में बच्चे को जन्म, मां और नवजात सुरक्षित,पढ़िए पूरी खबर

Dimna Chowk: शनिवार की सुबह सीतारामडेरा निवासी शंभू कुमार मोदक के परिवार के लिए किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं थी, जब उनकी पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा उठी। परिवार के सदस्य महिला को लेकर तत्काल एमजीएम अस्पताल के लिए निकले, लेकिन डिमना चौक के पास ही टेंपो में महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दे दिया।

 रास्ते में ही हुई डिलीवरी

परिवार के लोग महिला को टेंपो से एमजीएम अस्पताल लेकर जा रहे थे। डिमना चौक के पास पहुंचने से पहले ही अचानक प्रसव हो जाने से वाहन चालक और परिजन दोनों घबरा गए। हालांकि, उन्होंने समय न गंवाते हुए सूझबूझ से काम लिया और तुरंत मां व नवजात शिशु को लेकर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।

 अस्पताल पहुंचते ही राहत

जैसे ही वे एमजीएम अस्पताल पहुंचे और वहां के चिकित्सकों को रास्ते में हुए प्रसव की जानकारी मिली, उन्होंने बिना देर किए नर्स को भेजकर जच्चा-बच्चा को गायनी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने दोनों की प्राथमिक जांच की। जांच में मां और नवजात दोनों पूरी तरह से स्वस्थ पाए गए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला को प्रसव पीड़ा काफी समय से हो रही थी, लेकिन परिजन उसे अस्पताल लाने में देरी कर गए, जिसके कारण रास्ते में ही प्रसव हो गया। डॉक्टरों ने परिजनों को सलाह दी कि ऐसी स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचना महत्वपूर्ण होता है, ताकि जच्चा-बच्चा दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

लोगों ने टेंपो चालक की सराहना की

इस अप्रत्याशित घटना के बाद एमजीएम अस्पताल में मौजूद लोगों ने टेंपो चालक की सराहना की, जिसने घबराने के बजाय समझदारी दिखाई और महिला को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया। फिलहाल, मां और नवजात शिशु डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !