गयापुल चौड़ीकरण की मांग कई वर्षों से जनता
गयापुल चौड़ीकरण की मांग कई वर्षों से जनता कर रही थी। इस परियोजना के तहत एक नया अंडरपास बनाया जाएगा, जिससे रांगाटांड से बैंक मोड़ तक लगने वाले जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। परियोजना को लेकर राज्य सरकार से मंजूरी पहले ही मिल चुकी है और निर्माण कार्य के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, करीब 30 करोड़ रुपये की
सूत्रों के अनुसार, करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के लिए रेलवे डिजाइन एप्रूवल की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। सांसद ढुल्लु महतो ने बताया कि उन्होंने इस मामले में धनबाद डीआरएम से मुलाकात कर आवश्यक सहमति प्राप्त कर ली है।
उन्होंने कहा कि अब निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं है, और बहुत जल्द इसका शिलान्यास किया जाएगा। कोयलांचल क्राईम न्यूज संवाददाता श्रीकांत कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।।
जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना का टेंडर शीला कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है, जिसने 20% अधिक दर पर काम करने की इच्छा जताई थी। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी आवश्यक थी, जो अब मिल चुकी है।
नया अंडरपास 12.5 मीटर चौड़ा
नया अंडरपास 12.5 मीटर चौड़ा और 40 मीटर लंबा होगा, जिसमें 1.5 मीटर चौड़ा फुटपाथ और 1.1 मीटर ऊंची रेलिंग भी बनाई जाएगी।