Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें झारखंडी लोकनृत्य, लोकगीत और पारंपरिक कला की विविध झलकियाँ प्रस्तुत की जाएंगी। इसके अलावा, 11 नवंबर से 15 नवंबर तक जिले में जागरूकता रथ, फ्लैश मॉब, साइकिल रैली आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उपायुक्त ने दिया निर्देश
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने सौंपे गए कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें और तैयारी की अद्यतन स्थिति समय-समय पर जिला मुख्यालय को अवगान करें। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस झारखंड की एकता, अस्मिता और विकास का प्रतीक है, और इसे भव्यता, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए।
पंचायतवार शिविरों का आयोजन
इसके अलावा, 18 नवंबर से 15 दिसंबर तक राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत जिले के सभी पंचायतों में पंचायतवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा।