Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-01

Adityapur Municipal Corporation: आदित्यपुर नगर निगम की मनमानी के खिलाफ, जिला प्रशासन हरकत में, पार्षदों की मांगों पर सहानुभूति

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम की मनमानी के खिलाफ शनिवार से शुरू हुए पूर्व पार्षदों के आमरण अनशन पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है, उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने पहल करते हुए वार्ड 17 के बहुप्रतिक्षित जयप्रकाश उद्यान सड़क निर्माण की मांग को स्वीकृत करने का भरोसा दिलाया है. साथ ही अन्य पार्षदों की मांगों पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कही है. उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात संवैधानिक तरीके से रखने की आजादी है. मगर अचानक से इतना बड़ा कदम उठाना उचित नहीं है. उन्होंने बताया कि हाल ही में जिला स्तर पर हुई बैठक में नगर निगम की समस्याओं की सूची मांगी गई थी, जिस पर रोस्टर वाइज समाधान का निर्देश दिया गया है।

डीसी ने स्पष्ट कहा कि जनप्रतिनिधियों के मान-सम्मान

डीसी ने स्पष्ट कहा कि जनप्रतिनिधियों के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाना किसी भी पदाधिकारी के लिए स्वीकार्य नहीं होगा. यदि कोई जनप्रतिनिधि या आम नागरिक अपनी जायज मांग लेकर अधिकारी के पास पहुंचता है, तो उसे पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाना चाहिए. उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में यदि किसी पदाधिकारी द्वारा अभद्रता की शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इधर उपायुक्त के इस संदेश को लेकर उपनग

इधर उपायुक्त के इस संदेश को लेकर उपनगर आयुक्त पारुल सिंह अनशन स्थल पहुंचीं और आंदोलन कर रहे पूर्व पार्षदों से मुलाकात की. उपायुक्त के संदेश पर आंदोलन कर रहे पूर्व पार्षदों ने अपना अनशन समाप्त किया।

इधर अनशन पर बैठे पूर्व पार्षदों ने अनशन

इधर अनशन पर बैठे पूर्व पार्षदों ने अनशन समाप्त करने की घोषणा की. साथ ही चेतावनी दिया कि यदि उनके साथ फिर से धोखा हुआ तो दोबारा आमरण अनशन शुरू किया जाएगा. साथ ही उन्होंने उपायुक्त एवं उपनगर आयुक्त के प्रति आभार जताया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !