Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-04

Jharkhand News:कृषि मंत्री जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर रैली तैयारी का समीक्षा की

Meta Description

Jamshedpur : झारखण्ड सरकार की माननीय कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर पहुँची। 

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रोटोकॉल के तहत माननीय मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की का स्वागत शाॅल, गाँधी टोपी एवं बुके प्रदान कर अभिनंदन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्रीमती तिर्की ने संविधान बचाओ रैली का समीक्षा किया और सभी पदाधिकारी से कहा कि अगामी 6 मई को राँची में पुराना विधान सभा मैदान, धुर्वा में संविधान बचाओ रैली को मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री के. सी. वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के. राजू , प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण संबोधित करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए अधिक संख्या में कांग्रेसजन राँची पहुँचें तथा अपने नेता के भाषण को सुन कर लाभ उठाए। 
जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के 18 प्रखण्ड क्षेत्र से हजारों की संख्या में प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेतागण, जिला पदाधिकारीगण, अग्रणी संगठन विभाग के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण बहुत उत्साह के साथ तैयारी कर रहे है। 6 मई को सुबह 7 बजे सभी कांग्रेसजनों को आमबगान मैदान साकची में पहुँचना है। जहाँ से सभी नेतागण काफिला के साथ राँची के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, अग्रणी संगठन विभाग के चेयरमैन को बैनर, पोस्टर, झण्डा लेकर रैली में पहुँचें। कांग्रेस पार्टी सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी एवं आम नागरिकों को रैली में शामिल होने के लिए आग्रह करती है।
जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने माननीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के समक्ष जिला कांग्रेस के तरफ से प्रस्ताव रखा कि माननीय मंत्री के विभाग कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से एक एक प्रतिनिधि का नियुक्ति कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच से करें। जिससे विभागों के कार्यों का प्रगति आप तक एवं जिला के आम जनता तक पहुँच सके। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया।
समीक्षा बैठक सह स्वागत कार्यक्रम में सर्वश्री आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंता कुमार, जोसाई मार्डी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, रामलाल प्रसाद पासवान, जसवंत सिंह जस्सी, शमशेर खान मुसाबनी, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, गुलरेज अख्तर अंसारी, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, अखिलेश यादव, युवा कांग्रेस सन्नी सिंह, पप्पू शुक्ल, ज्योति मिश्र, राजकिशोर प्रसाद, मो. सगीर, दुर्गा प्रसाद, मृत्युंजय कुमार गुप्ता, अतुल गुप्ता, अमित पाण्डेय, रंजीत झा, विनोद यादव, इंतिखाब, बिरेंद्र पाण्डेय, राजा ओझा, अमित श्रीवास्तव, तपन दास, अमर कुमार मिश्र, कौशल प्रधान, मुन्ना मिश्र, रंजन सिंह, सुरज मुण्डा, हरिहर प्रसाद, राजकुमार वर्मा सहित कांग्रेसजन शामिल
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !