Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-01

Dhanbad News: फर्जी आवास सर्वे का बड़ा खुलासा, बीडीओ की लापरवाही या मिलीभगत, हर घर से 50 रुपये वसूले, प्रमंडलीय आयुक्त के नाम से जारी हुआ फर्जी आदेश

Dhanbad: जिले के ग्रामीण इलाकों में फर्जी आवास सर्वे के नाम पर चल रहे ठगी के खेल ने प्रशासनिक तंत्र की पोल खोल दी है। इस पूरे मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) की गंभीर लापरवाही सामने आई है। कई बीडीओ ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त के नाम से आए फर्जी पत्र को बिना सत्यापन के सही मानते हुए मुखियाओं को आदेश जारी कर दिया, जिससे ठगों को प्रशासनिक सुरक्षा का आभास मिल गया।

इन फर्जी सर्वे टीमों द्वारा हर घर को एक फर्जी टोकन नंबर देकर 50 रुपये वसूले जा रहे

इन फर्जी सर्वे टीमों द्वारा हर घर को एक फर्जी टोकन नंबर देकर 50 रुपये वसूले जा रहे हैं। राशि भले ही कम हो, लेकिन सैकड़ों पंचायतों से वसूली होने के कारण रकम लाखों में पहुंच चुकी है। इस वसूली के दौरान किसी एनजीओ या प्राप्तकर्ता का नाम तक रसीद पर दर्ज नहीं है, जिससे पूरे खेल का खुलासा हुआ।

कुमार ने स्पष्ट किया कि उनके कार्यालय से इस तरह का कोई भी आदेश जारी 

आयुक्त पवन कुमार ने स्पष्ट किया कि उनके कार्यालय से इस तरह का कोई भी आदेश जारी नहीं हुआ है। उन्होंने इसे पूरी तरह फर्जी करार दिया है। वहीं उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। सभी बीडीओ से जवाब तलब किया जाएगा, कि उन्होंने बिना सत्यापन के आदेश क्यों जारी किया। जवाब मिलने के बाद कड़ी कार्रवाई तय की जाएगी।

खुलासे के बाद ग्रामीणों में रोष

इस खुलासे के बाद ग्रामीणों में रोष है और यह सवाल उठ रहा है कि बिना सत्यापन के ऐसे फर्जी आदेश पर कैसे कार्रवाई संभव हुई लापरवाही या फिर मिलीभगत।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !