Gamharia: गम्हरिया प्रखंड के JSF गोदाम में बड़े पैमाने पर खाद्यान्न घोटाले की आशंका जताई गई है। जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष ने सरायकेला जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक गोदाम से डीलरों को खाद्यान्न की निर्गत प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी की गई है। प्राप्ति एवं निर्गत स्टॉक रजिस्टर, निर्गत पंजी समेत अन्य अभिलेखों में वृहद पैमाने पर अनियमितता की संभावना जताई गई है।
जेएलकेएम अध्यक्ष ने बताया
जेएलकेएम अध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्रखंड के कई डीलरों ने अब तक अक्टूबर माह का राशन कार्डधारियों को उपलब्ध नहीं कराया है, जबकि इस संबंध में आम जनता एवं स्थानीय समाचार पत्रों में बार-बार शिकायतें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय पदाधिकारियों की लापरवाही और खाद्यान्न की कालाबाजारी ने गरीब जनता के सामने कई प्रश्न खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों को समय पर राशन नहीं मिल रहा है, जिससे असंतोष बढ़ रहा है।
दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए
जेएलकेएम अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जुलाई से नवंबर 2025 तक की अवधि में सभी डीलरों के स्टॉक, निर्गत एवं प्राप्ति विवरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।