Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-01

JRD Sports Complex: जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ब्लाइंड फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, घुंघरू की आवाज़ पर नेत्रहीन खिलाड़ियों ने दिखाया प्रतिभा का जौहर

Jamshedpur: जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में ब्लाइंड फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है जहां इस प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग मैं विभिन्न राज्य से पहुंचे 17टीम के 175 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिसका समापन 3 नवंबर को किया जाएगा 

नेत्रहीन बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है

नेत्रहीन बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है अगर भगवान ने कुछ छीना है तो कुछ ऐसे गुण उन बच्चों में दे देता है जिससे वह अपना नाम रोशन करते हैं ऐसा ही कुछ नजर जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में देखने को मिल रहा है जहां दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट झारखंड एवं इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित जोनल चैंपियनशिप मैं पूर्वी राज्य से पुरुष में 11एवं महिला में 7 टीम हिस्सा ले रही है इसमें झारखंड पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश उत्तराखंड दिल्ली हरियाणा बिहार के नेत्रहीन खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जौहर फुटबॉल में लगे घुंघरू की आवाज पर दिख रहे हैं।

नेत्रहीन खिलाड़ियों को देखने के लिए लोगों की भीड़

 जहां नेत्रहीन खिलाड़ियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है वही टूर्नामेंट के संबंध में जानकारी देते हुए दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट झारखंड के निर्देशक जगन्नाथ बेहरा ने कहा कि नेत्रहीन खिलाड़ियों के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करना एक बड़ी चुनौती है जहां इंडियन फेडरेशन के आह्वान पर देश के विभिन्न राज्य से पहुंचे खिलाड़ियों अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !