Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-04

Jharkhand News:गुमला के चारों मजदूरों के परिजनों को मिला 25-25 लाख रुपए मुआवजा

Meta Description

 तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले के श्रीशैलम में टनल हादसे को अब 2 महीने से अधिक वक्त हो चुका है. लेकिन अब तक टनल में फंसे मजदूरों का कुछ पता नहीं चल पाया है. टनल में फंसे 8 में से 4 मजदूर झारखंड के गुमला जिले से थे. कल शनिवार को गुमला के चारों मजदूरों के परिजनों को प्रशासन ने 25-25 लाख रुपए की सहायता राशि दी.

गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के तिर्रा गांव निवासी संतोष साहू, घाघरा थाना क्षेत्र के खंभिया कुंबाटोली निवासी अनुज साहू, रायडीह थाना क्षेत्र के कोबीटोली निवासी जगता खेस, और पालकोट थाना क्षेत्र के उमड़ा नकटीटोला निवासी संदीप साहू टनल हादसे का शिकार हुए थे. हादसे के बाद नागरकुरनूल प्रशासन ने अपने स्तर से मजदूरों को बचाने का हर संभव प्रयास किया था. बचाव अभियान में जुटी एनडीआरएफ की टीम को टनल में प्रवेश करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली थी. न ही टनल के अंदर की स्थिति स्पष्ट हो रही थी.

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !