Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-31

CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधायक ममता देवी के ससुर स्मृति शेष-स्व० सरयु महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रामगढ़ विधायक ममता देवी के दुलमी प्रखंड, होहद गांव स्थित आवास पहुंचे। वहां उन्होंने विधायक ममता देवी के ससुर स्मृति शेष-स्व० सरयु महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने विधायक ममता देवी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष

इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो सहित अन्य विधायकगण एवं कई गणमान्य लोगों ने भी स्मृति शेष-स्व० सरयु महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

विदित हो कि विगत 20 अक्टूबर 2025 को रामगढ़ विधायक 

विदित हो कि विगत 20 अक्टूबर 2025 को रामगढ़ विधायक ममता देवी के ससुर सरयु महतो का निधन हो गया था। स्व० सरयु महतो अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री, दो पुत्रवधु सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !