Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-31

Montha Cyclone: जमशेदपुर में मोन्था का कहर, धान और सब्जी की फसलें तबाह, किसानों में दहशत

Jamshedpur: चक्रवाती तूफान मोन्था का असर अब जमशेदपुर में भी दिखाई देने लगा है। तेज हवाओं के साथ हो रही भारी बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है, जिससे क्षेत्र के किसान गहरे संकट में हैं। तूफान के कारण खेतों में लगी धान की फसलें कई जगहों पर गिर गई हैं, जिससे कटाई से ठीक पहले किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है।

कटाई के मुहाने पर नुकसान

किसानों के अनुसार, अगले एक सप्ताह में धान की कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन अचानक हुई इस बारिश और तेज हवा ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेफेर दिया है। हवा चलने से धान खेतों में ही सो गया है, जिससे फसल का सीधा नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश और हवा का सिलसिला नहीं रुका, तो नुकसान और भी बढ़ सकता है।

सरसों और सब्जी की खेती को भी चोट

मोन्था ने केवल धान को ही नहीं, बल्कि सरसों और सब्जी की खेती को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। इस बेमौसम मार से किसानों की चिंताएँ काफी बढ़ गई हैं। धान की फसल खराब होने से उन्हें दोहरा झटका लगा है, क्योंकि अगली फसल के लिए आर्थिक आधार भी यही धान होता है। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि वे इस प्राकृतिक आपदा से उबर सकें। मौसम विभाग ने चक्रवात के असर को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है, लेकिन किसानों की नज़र अब आसमान पर टिकी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !