Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-31

Jamshedpur News: कदमा काली मंदिर हादसा, बिजली के पोल पर चिपके रहे छोटू ठाकुर, TMH में मृत घोषित

Jamshedpur: कदमा थाना अंतर्गत ईसीसी कल्ब के पास स्थित काली मंदिर में वेल्डिंग का काम करने के दौरान करंट की चपेट में आकर कदमा मंदिर पथ निवासी छोटू ठाकुर की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। करंट लगने से छोटू पोल पर ही चिपका रहा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह छोटू को पोल से उतारा और तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इधर, मामले को लेकर मृतक की पत्नी सपना ठाकुर के बयान पर रंजीत सरकार के खिलाफ

 इधर, मामले को लेकर मृतक की पत्नी सपना ठाकुर के बयान पर रंजीत सरकार के खिलाफ कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक के भाई ने बताया कि रंजीत सरकार ने छोटू को मंदिर में काम के लिए बुलाया था। छोटू अपने एक हेल्पर को लेकर गया था।

वह लोहे से पोल में तार जोड़ने के लिए चढ़ा

 वह लोहे से पोल में तार जोड़ने के लिए चढ़ा। तार जोड़ने से पहले उसने रंजीत से पूछा भी की बिजली कनेक्शन बंद है या नहीं। इसपर रंजीत ने कहा कि बिजली कनेक्शन को बंद कर दिया गया है। छोटू ने तार जोड़ने शुरु किया। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया और पोल से ही चिपका रह गया। हेल्पर ने उसे किसी तरह उतारा और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !